‘मैंने बोला था कि सोना खरीदना कम कर दो, देश के पैसे बच गए…’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान सोने की खरीदारी को लेकर अपनी पुरानी सलाह का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि अगर बहुत जरूरी न हो तो सोना न खरीदें. उस समय कई लोगों ने उनकी बात का मजाक उड़ाया था. लेकिन अब लोग उन्हें बता रहे हैं कि उनकी सलाह मानने से उनके पैसे बच गए. पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों ने उनकी बात मानी और सोने की खरीदारी कम की. पीएम मोदी ने इस मौके पर युवाओं को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि देश का भविष्य सिर्फ डिग्री से नहीं, बल्कि हुनर से भी बनेगा. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहे.

‘मेरी बात मानने से लोगों के पैसे बच गए’

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी ने कहा कि करीब एक साल पहले उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि अगर जरूरत न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें. उन्होंने कहा कि उस समय लोगों ने उनकी बात का मजाक उड़ाया था. लेकिन अब सोने की कीमतों में गिरावट के बाद कई लोग उनसे कह रहे हैं कि उनकी सलाह मानने से उनके पैसे बच गए.

उन्होंने इस अपील की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की अपील से की. पीएम मोदी ने कहा कि शास्त्री जी ने देशवासियों से एक समय का खाना छोड़ने की अपील की थी. देश ने उनकी बात मानी थी. उन्होंने कहा कि देशवासियों ने उनकी सोना कम खरीदने की अपील पर भी भरोसा किया.

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi says, “A year ago, I urged the countrymen: for one year, if it is not necessary, please do not buy gold.’ And I am happy, just as Lal Bahadur Shastri ji had asked the countrymen to skip one meal, and this country obeyed his call; my country still holds that same character. An ordinary person like me asked to buy less gold; the countrymen bought less gold, and gold prices fell. Today, people are telling me, ‘Modi ji, you spoke, we listened to your advice, and our money was saved.'” (Source: ANI/DD News)
— ANI (@ANI) November 21, 2026

‘डिग्री नहीं, हुनर भी जरूरी’

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद भी देश लंबे समय तक गुलामी की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाया. इसी वजह से नौकरियों में डिग्री और सर्टिफिकेट को ज्यादा अहमियत दी गई. हुनर और कौशल पीछे छूटते गए.

उन्होंने दादाजी धर्माधिकारी की किताब का एक किस्सा सुनाया. पीएम मोदी ने बताया कि एक पोस्ट ग्रेजुएट युवक नौकरी की सिफारिश के लिए उनके पास पहुंचा. वह बार-बार अपनी डिग्री का जिक्र कर रहा था. तब दादाजी धर्माधिकारी ने उससे पूछा कि उसे क्या काम आता है. क्या वह गाड़ी चला सकता है या खाना बना सकता है? युवक इन सवालों का जवाब नहीं दे पाया. वह सिर्फ अपनी डिग्री की बात करता रहा.

पीएम मोदी ने कहा कि अब वक्त बदल रहा है. आने वाले समय में हुनर रखने वाले लोगों की मांग बढ़ेगी. दुनिया के कई देश भारत से कुशल कामगार चाहते हैं. उन्हें सिर्फ यूनिवर्सिटी से पढ़े युवा नहीं, बल्कि ITI से प्रशिक्षित लोग भी चाहिए.

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi says, “Those who possess skill, those who have craftsmanship, their demand is going to rise. Whenever I visit Saudi Arabia, Dubai, Abu Dhabi, Qatar, or Kuwait, members of the royal families there always say one thing: ‘The magnificent modern cities you see of ours were not built by our money, but by the hard work of India’s artisans.’… Today, the entire world is asking for people from India. And whom do they want? Not those who graduated from universities; they want those trained at Industrial Training Institutes (ITIs).” (Source: ANI/DD)
— ANI (@ANI) November 21, 2026

‘भारतीय कारीगरों के हुनर से बने विदेशों के शहर’

पीएम मोदी ने सऊदी अरब, दुबई, अबू धाबी और कतर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन देशों के आधुनिक शहरों को बनाने में भारतीय कारीगरों का बड़ा योगदान है. वहां की रॉयल फैमिली भी भारतीय कारीगरों के हुनर और मेहनत की तारीफ करती हैं.

उन्होंने कहा कि आने वाले 20 साल भारत के लिए बहुत अहम हैं. विकसित भारत का सपना कौशल और हुनर को सम्मान देकर ही पूरा हो सकता है. सरकार ने इसी सोच के साथ कौशल विकास मंत्रालय बनाया. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी कौशल विकास पर जोर दिया गया है.

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Addressing the 5th National Kaushal Deekshant Samaroh (Skill Convocation Ceremony), Prime Minister Narendra Modi says, “I am happy because, as a Member of Parliament (MP) from Uttar Pradesh, it is a matter of pride for me, and it is my good fortune that, as a Member of Parliament from Uttar Pradesh, I am getting the opportunity today to welcome my young friends who have come from across the country.” “I left Delhi this morning and went to Bengal, and my first program of the day was at the Indian Institute of Technology (IIT)… And with the same energy, the same dreams, and the same hopes and aspirations with which I went to the students of the Indian Institute of Technology (IIT), I have come to the students of Industrial Training Institutes (ITIs) with that very same enthusiasm and excitement. Whether it is IIT or ITI, for me, they are the true asset of my country; they are the capability of my country, and they are the future of my country.” (Source: ANI/DD)
— ANI (@ANI) November 21, 2026

पीएम मोदी ने कहा कि पहले कॉलेज और यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने वाले छात्रों के लिए ही दीक्षांत समारोह होते थे. लेकिन उन्होंने तय किया कि ITI के छात्रों को भी उसी सम्मान के साथ दीक्षांत समारोह में शामिल किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि उन्हें ITI के छात्रों की उंगलियों में भारत का भविष्य दिखाई देता है. उनके हुनर में देश की ताकत नजर आती है. पीएम मोदी ने कहा कि AI को लेकर कई तरह की चिंताएं जताई जा रही हैं. कहा जा रहा है कि इससे लोगों की नौकरियां जा सकती हैं. लेकिन जिसके पास हुनर है, उसका रोजगार कोई नहीं छीन सकता.

CM योगी बोले- 17 लाख से ज्यादा युवाओं को दिया प्रशिक्षण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है. यहां सबसे ज्यादा युवा रहते हैं. योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत अब तक 17 लाख से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है. इनमें से 7 लाख से ज्यादा युवाओं को कैंपस सिलेक्शन के जरिए नौकरी मिली है.

सीएम योगी ने कहा कि सरकार हर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किलिंग एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित कर रही है. यहां युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ उद्योगों की जरूरत के मुताबिक कुशल कर्मचारी भी तैयार किए जाएंगे.

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Addressing the 5th National Kaushal Deekshant Samaroh (Skill Convocation Ceremony), CM Yogi Adityanath says, “The Uttar Pradesh government, in collaboration with Tata Technologies, has upgraded over 150 Industrial Training Institutes (ITIs) across the state to offer courses in emerging technologies such as Artificial Intelligence (AI), Drone Technology, Robotics, Internet of Things (IoT), and 3D Printing… Over 12,000 of our trained youth are currently securing good employment through campus selection. In 2026 alone, through various employment fairs organised across the state, over 50,000 youth from this skilled manpower have received direct employment…” (Source: ANI/DD)
— ANI (@ANI) November 21, 2026

इससे पहले पीएम मोदी ने कार्यक्रम के लिए लखनऊ को चुनने पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते उनके लिए भी यह गर्व की बात है. पीएम मोदी ने कहा कि IIT हो या ITI, दोनों के छात्र देश की अमानत और भविष्य हैं.

—- समाप्त —-


Discover more from PMN S.P.O.R.T.S - A PRIME MEDIA NETWORK BRAND

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img